तोक्यो ओलंपिक में पुरुष टीम की अगुवाई करेंगे मनप्रीत; बीरेंद्र, हरमनप्रीत बने उपकप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

नयी दिल्ली। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान बनाये गए हैं। भारत ने पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की थी। मनप्रीत ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि ओलंपिक में तीसरी बार भारत के लिये खेलने का मौका मिल रहा है और इस बार कप्तान के तौर पर। मेरे लिये यह गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ पिछले कुछ साल में हमने मजबूत नेतृत्व तैयार किया है और महामारी की चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। हमने फॉर्म और फिटनेस कायम रखते हुए ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी की है।’’

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम