मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समाज में और अधिक जागरूकता फैलानी चाहिए: मांडविया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का एक अनिवार्य घटक है और समाज में इसके बारे में और अधिक जागरूकता फैलानी चाहिए। मांडविया ने यहां एक कार्यक्रम में ‘ग्रीन रिबन’ पहल की शुरुआत करते हुए लोगों को भारत में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को सक्रिय रूप से उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी बोले- सरकार का इरादा 2030 तक निजी कारों में ईवी की बिक्री हिस्सेदारी 30 प्रतिशत करने का

न्होंने हंसराज कॉलेज के छात्रों से अपने साथियों और समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए सभी प्रकार का स्वास्थ्य और सेहत आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वस्थ व्यक्तियों के बिना एक स्वस्थ परिवार, एक स्वस्थ समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र नहीं होगा। खराब स्वास्थ्य, चाहे शारीरिक हो या मानसिक, खराब उत्पादकता की ओर ले जाता है जिससे राष्ट्रों की वृद्धि और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दस में से, तीन छात्र मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से पीड़ित हैं, हमारे 14 प्रतिशत बच्चे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने शिक्षकों को इस तरह से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है कि वे बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का आसानी से पता लगा सकें।’’ उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को पहचानना, स्वीकार करना, उनका निदान करना और उनका इलाज करना महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये