Corona In India: मनसुख मंडाविया की राज्यों के साथ बड़ी बैठक, सतर्क रहने को कहा, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन पर जोर

By अंकित सिंह | Dec 23, 2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कई देशों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों से कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी करने के लिए भी कहा है। उन्होंने निगरानी रखने और टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया तथा राज्यों से यह भी कहा है कि अस्पतालों का बुनियादी ढांचा मजबूत रखें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को निर्देश भी जारी कर दिया जाए। टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट तथा वैक्सीनेशन पर भी ध्यान देने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: मास्क पहनने और सैनिटाइजर लगाएं, लोकसभा में बोले मनसुख मंडाविया, कोरोना के केसों को देखते हुए सरकार अलर्ट पर

बी गुप्ता ने कहा कि मनसुख मंडाविया महामारी से निपटने में केंद्र सरकार की मदद करने का भी आश्वासन दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को कोरोना को लेकर एक बड़ी बैठक की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने अधिकारियों से किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने को लेकर आगाह किया और कोरोना मामलों की कड़ी निगरानी की सलाह दी। पीएमओ के मुताबिक मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि सभी स्तरों पर उपकरणों, प्रक्रियाओं और मानव संसाधनों के मामले में तैयारी उच्च स्तर की होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP Protest से पहले पाबंदियों पर Chirag Paswan बोले, युवाओं को कोई नहीं रोक सकता

उपचुनाव में BJP की जीत पर PM Modi का बड़ा बयान: जनता ने Governance मॉडल पर लगाई मुहर

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Arvind Kejriwal ने गोवा के लिए 6 गारंटी का किया ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा