By Prabhasakshi News Desk | Jun 10, 2024
गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से लोकसभा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने मोदी 3.0 में बतौर श्रम और रोज़गार मंत्री पद की शपथ ली है। मंडाविया गुजरात से होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी बताए जाते हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1972 को गुजरात के भावनगर में हुआ था। सामान्य परिवार से आने वाले मनसुख के पिता एक साधारण किसान थे। मंडाविया गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले पाटीदार समाज से आते हैं। चार भाइयों में मनसुख सबसे छोटे हैं।
इसके बाद यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। मनसुख मंडाविया पहली बार 2012 में राज्यसभा पहुंचे, इसके बाद 2018 में पुनः उच्च सदन में पहुंचने का गौरव प्राप्त हुआ। कोरोना की जानलेवा लहर के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने हर्षवर्धन सिंह से इस्तीफा दिलवाकर उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप थी। इसके बाद उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए जिसकी आज भी तारीफ होती है। जिसमें कई जरूरी दवाइयां का रेट कम होना या फिर स्टंट का प्राइस कम करना शामिल है।