विनिर्माण रिकॉर्ड निचले स्तर पर, नए विचारों के बिना प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में विनिर्माण रिकॉर्ड निचले स्तर पर है और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को सिर्फ असेंबल और आयात किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संदर्भ में नए विचारों के बिना सरेंडर (समर्पण) कर दिया है।

उन्होंने दावा किया, मोदी जी को नारे देने आते हैं, समाधान नहीं। 2014 से अब तक, विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा हमारी अर्थव्यवस्था में सिर्फ़ 14 प्रतिशत रह गया है। राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख किया, दिल्ली के नेहरू प्लेस में मैं शिवम और सैफ से मिला। दोनों ही होशियार, हुनरमंद, उम्मीदों से भरे हैं,लेकिन उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा, यह कड़वा सच है कि हम असेंबल करते हैं, आयात करते हैं , लेकिन निर्माण नहीं करते। चीन मुनाफ़ा कमा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नए विचारों के बिना, मोदी जी ने सरेंडर कर दिया है, जिनकी पीएलआई योजना का इतना प्रचार हुआ। अब उसे चुपचाप वापस लिया जा रहा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को एक बुनियादी बदलाव की ज़रूरत है जो लाखों उत्पादकों को ईमानदार सुधार और वित्तीय सहयोग से सशक्त करे। कांग्रेस नेता ने कहा, हमें दूसरों के लिए बाज़ार बनना बंद करना होगा। अगर हम यहाँ नहीं बनाएंगे, तो दूसरों से ख़रीदते रहेंगे। वक़्त तेज़ी से बीत रहा है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका