CM शिवराज समेत कई बीजेपी के नेता पीएम के दीर्घायु के लिए कर रहे है महामृत्युंजय जाप

By सुयश भट्ट | Jan 06, 2022

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा भंग को लेकर पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को हुए 'ड्रामा' के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए पूरे प्रदेश भर में महामृत्युंजय जाप करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें:दमोह में बीजेपी नेता और शराब व्यापारी के घर आयकर विभाग का छापा 

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित होने वाले जाप में शामिल हुए। जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर में होने वाले अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्री और राज्य भाजपा के पदाधिकारी राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर जाप में भाग लेंगे।

आपको बता दें किविशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-20 मिनट के लिए फ्लाईओवर पर फंसे हुए थे। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले का मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। पीएम हुसैनीवाला में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव