भारत समेत दुनिया भर के कई देश गंभीर जल संकट से जूझ रहे, चौंका देंगे पानी की किल्ल्त से जुड़े आंकड़े

By रितिका कमठान | Jun 19, 2024

भारत समेत दुनिया भर के कई देश गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। अकेले दिल्ली में 70 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी की कमी है। पानी कम होने के कारण लाखों परिवार जलजनित बीमारियों, निर्जलीकरण और मृत्यु के खतरे से जूझ रहे हैं। दुनिया के कम से कम 25 प्रतिशत लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। दुनिया में अरबों लोग ऐसे हैं जिनके पास सुरक्षित स्वच्छता उपलब्ध नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में चार बिलियन लोग पानी की कमी से जूझ रहे है। यानी दुनिया की लगभग 50 प्रतिशत आबादी पानी की कमी से जूझ रही है। वर्ष में कम से कम एक महीने तक अत्यधिक जल-तनाव वाली परिस्थितियों में रहना पड़ता है। दुनिया के 25 देश हर साल अत्यधिक जल तनाव से जूझते हैं। नियमित रूप से अपनी उपलब्ध जल आपूर्ति का लगभग पूरा उपयोग कर लेते हैं। जल तनाव या कमी तब होती है जब किसी दिए गए क्षेत्र में सुरक्षित, उपयोग योग्य पानी की मांग एक निश्चित अवधि के दौरान उपलब्ध मात्रा से अधिक हो जाती है। यह मानचित्र उन देशों को दर्शाता है जहाँ अधिक उपयोगकर्ता स्वच्छ, उपयोग योग्य पानी की सीमित आपूर्ति के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

जल संकट से जूझ रहे दुनिया के कई देश

  • मिडिल इस्ट, नॉर्थ अफ्रीका, साउथ एशिया में काफी पानी की कमी है
  • जल की कमी होने के पीछे कई कारण भी सामने आए है
  • जल की कमी पानी का अधिक उपयोग और पानी की बर्बादी के कारण हो सकती है
  • मानव उपभोग में वृद्धि के कारण भी पानी की कमी होने लगी है
  • बुनियादी ढांचे का अभाव जिससे लोगों तक स्वच्छ जल पहुंच सके
  • प्राकृतिक आपदाएँ जो सम्पूर्ण जल आपूर्ति को नष्ट या दूषित कर देती है
  • चरम मौसम की घटनाएं और जल चक्र पैटर्न में परिवर्तन के कारण पानी की कमी होने लगी 

प्रमुख खबरें

Skin Care: सिर्फ सेहत ही नहीं खूबसूरती भी बढ़ाता है यह सुपरफूड, ट्राई करें ये 4 Natural Face Pack

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद दोबारा शुरू हुई चारधाम यात्रा

CJP Jantar Mantar Protest Day 24 Updates: अब हम नहीं जाएंगे, सरकार आएगी...जंतर-मंतर से कॉकरोचों की हुंकार

Donald Trump का बड़ा फैसला: कनाडा से आने वाले सामानों पर 50% भारी टैरिफ का ऐलान, नॉर्थ अमेरिका में छिड़ सकता है महा-ट्रेड वॉर