अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज समेत कई फिल्मी हस्तियों ने छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2020

मुंबई। अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, महेश भट्ट, रत्ना पाठक शाह सहित 20 से अधिक फिल्मी हस्तियों ने रविवार को बयान जारी कर दिल्ली पुलिस द्वारा सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई और उनकी रिहाई की भी मांग की। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रचने के आरोप में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: परेश रावल के बेटे आदित्य की पहली फिल्म 'बमफाड़' रिलीज, दमदार एक्टिंग के साथ किया डेब्यू

दिल्ली के जाफराबाद में संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को लेकर गिरफ्तार किए गए एक अन्य छात्र को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ट्विटर पर जारी बयान में इन कलाकारों ने कहा कि वे हैरान हैं कि जब देश कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रहा है, इस समय भी दिल्ली पुलिस सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। बयान में कहा गया. ‘‘इस महामारी से लड़ने के लिए नागरिकों और प्रशासन को एक-दूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की बीएसपी विधायक रामबाई ने भाजपा नेताओं को याद दिलाया उनका किया हुआ वादा

इस समय जब ये मामले मीडिया की नजर में नहीं आ सकते तो लॉकडाउन का फायदा उठा कर दिल्ली पुलिसनागरिकों के साथ विश्वासघात और उनके अधिकारों का हनन कर रही है।” ‘‘हम दिल्ली पुलिस से लॉकडाउन का दुरुपयोग बंद करने, नागरिकों के मानवाधिकारों का सम्मान करने और इस तरह के अत्याचार पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। हम इन छात्रों और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करते हैं।’’ पत्र के हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि कई छात्रों और कार्यकर्ताओं को पुलिस रोज पूछताछ के लिए बुला रही है। बयान में आगे कहा गया कि इन कार्यकर्ताओं को अब दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों में फंसाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई पूरी तरह से अमानवीय और अलोकतांत्रिक है। इन हस्तियों में निर्देशक अपर्णा सेन, हंसल मेहता, अश्विनी चौधरी, ओनिर, विनता नंदा, नीरज घायवान, अभिनेता-निर्देशक नंदिता दास, कोंकणा सेन शर्मा, अभिनेता सुशांत सिंह, जीशान अयूब, संध्या मृदुल, संगीतकार विशाल डडलानी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा