राजस्थान के कई अस्पतालों को ई मेल के जरिये मिली बम की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2024

जयपुर के कई अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि अस्पताल के बिस्तरों के नीचे और स्नानागार में बम रखे गए हैं।

जोसेफ ने कहा कि इससे पहले जयपुर हवाई अड्डे और विद्यालयों में भी बम होने की इस तरह की धमकियां मिली थीं। अस्पतालों को मिले ई-मेल में लिखा है, मैंने अस्पताल की इमारत में बम रखा है।

बम अस्पताल के बिस्तरों के नीचे और स्नानागारों के अंदर छिपाए गए हैं। अस्पताल के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा या उसके अंग कट जाएंगे। आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा।

ईमेल में लिखा है, आप खून से लथपथ हो जाएंगे। आप सभी केवल मौत के हकदार हैं। इस नरसंहार के पीछे आतंकवादी ‘चिंग और कल्टिस्ट’ का हाथ है।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

प्रमुख खबरें

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी