उत्तर प्रदेश के CM आदित्यनाथ और पूर्व CM अखिलेश यादव ने T20 World Cup में भारत की जीत की दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत राज्य के कई नेताओं ने टी-20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी। आदित्‍यनाथ ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘भारत वासियों को हार्दिक बधाई! ‘विश्व विजेता’ भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! जय हिंद।’’ 

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी एक्‍स पर लिखा, ‘‘विश्व विजयी भारत! टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक विजय पर भारतीय क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन। देश एवं प्रदेश के सभी वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय टीम के अद्भुत प्रदर्शन पर आज पूरा देश गौरवान्वित है।’’ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्‍ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्द ने एक्‍स पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के फिर से टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर हार्दिक बधाई।’’ भारतीय टीम ने आईसीसी खिताब के लिये भारत का 11 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!