मुर्मू, मोदी, पटनायक समेत कई नेताओं ने रथयात्रा के मौके पर शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पुरी स्थित गुंडिचा मंदिर तक की नौ दिवसीय रथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने मंगलवार को लोगों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारंभ होने के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से भगवान जगन्नाथ के भक्तों को मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करती हूं कि भक्ति और समर्पण का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रथ यात्रा का यह पर्व सभी के जीवन में शान्ति, समृद्धि व वैभव लाए।’’ इस बीच, पुरी में ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पहाड़ी (शोभा यात्रा) शुरू हुई। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बताया कि पहाड़ी सुबह साढ़े नौ बजे बजे शुरू हुई और देवी-देवताओं की शोभायात्रा दोपहर साढ़े बजे तक संपन्न हो जाएगी, जबकि ‘छेरा पन्हारा’ (स्वर्ण झाडू से रथों की सफाई) अनुष्ठान अपराह्न ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच किया जाएगा और शाम चार बजे रथों को खींचा जाएगा।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान