लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी, टीआर बालू समेत कई सांसदों को किया गया सस्पेंड, अब तक 47 पर हो चुका है एक्शन

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2023

संसद से 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, डीएनसी सांसद टी आर बालू और दयानिधि मारन और टीएएमसी के सौगत रॉय शामिल हैं। विपक्ष इस बात पर अड़ा हुआ था कि संसद में जो कुछ भी हुआ उस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।  33 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया गया है। के जयकुमार, विजय वसंत, अब्दुल खालिद को तब तक सस्पेंड किया गया है जब तक प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है। जबकि 30 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: संसद सुरक्षा चूक: पुलिस ने आरोपियों के फेसबुक पेज, खातों का विवरण मेटा से मांगा

विशेष रूप से संसद सुरक्षा उल्लंघन के एक दिन बाद 14 दिसंबर को, 13 लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को संसद में अनियंत्रित आचरण के लिए निलंबित कर दिया गया था। मनिकम टैगोर, कनिमोझी, पीआर नटराजन, वीके श्रीकंदन, बेनी बहनान, के सुब्रमण्यम, एस वेंकटेशन और मोहम्मद जावेद उन संसद सदस्यों में से हैं जिन्हें लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन राज्यसभा से निलंबित एकमात्र सांसद हैं। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान