कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले:आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मॉडल स्थापित किया है, उससे अभिभूत होकर विभिन्न देश उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए उत्सुक हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नौ साल बेमिसाल और खुशहाल रहे हैं। खुशहाली का मानक सुरक्षा, समृद्धि, सुशासन और सेवा से आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष के अंदर देश में नए मानक गढ़े गये हैं। हाल ही में अमेरिका और मिस्र में प्रधानमंत्री का अभिवादन, अभिनंदन, स्वागत जिस गर्मजोशी के साथ वहां के राष्ट्रपति, सांसद, उद्यमियों, नागरिकों और कलाकारों ने किया, वह इसका जीता जागता उदाहरण है।

आदित्यनाथ ने कहा किदेश में बुनियादी ढांचे का मॉडल क्या होना चाहिए, वाराणसी इसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यहां पर देश का पहला अंतर्देशीय जलमार्ग हल्दिया से वाराणसी के बीच में प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में वाराणसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा जो फल और सब्जी का उत्पादन होगा, वह वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर