नए मंत्रिमंडल में कई नेताओं का दर्जा बढ़ा तो कइयों ने दूसरे कार्यकाल के लिए ली शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र गिरिराज सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेशचंद्र पोखरियाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के ऐसे नेताओं में शामिल हैं जिनका दर्जा नई सरकार में बढ़ा है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पूर्वोत्तर भारत में भाजपा का चेहरा माने जाने वाले और अरुणाचल प्रदेश वेस्ट लोकसभा सीट से दो बार के सांसद किरेन रिजिजू का भी दर्जा नई सरकार में बढ़ा है। उन्हें राज्य मंत्री से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। 

दर्जा बढ़ने वाले मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत भी हैं। उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसमें महेन्द्र नाथ पांडे भी शामिल हैं। शिव सेना नेता अरविंद गणपत सावंत, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पूर्व रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा भी मंत्रिमंडल में शामिल किये गए हैं। वहीं कई ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की। बृहस्पतिवार को 36 नेताओं ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने ली शपथ, अमित शाह, जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री

इसमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, रामविलास पासवान, डी वी सदानंद गौड़ा, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष