दिल्ली हिंसा में कई लोगों के कागजात जलकर खाक, मुआवजा मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से पीड़ित कई लोगों के घर समेत दस्तावेज भी बर्बाद हो जाने से उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग किस आधार पर करें। हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मुस्तफाबाद में अल-हिंद अस्पताल के एक राहत शिविर में ऐसे कई परिवारों के मन में यही प्रश्न उठ रहा है।  हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल हो सके ताकि किसी भी पीड़ित को मुआवजा पाने में कोई समस्या न हो। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा दिन भर रही बाधित

आयत ने कहा कि शिव विहार स्थित उसके किराए के घर के साथ दस्तावेज भी आग में जलकर खाक हो गए। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। हिंसा में जिनके घर जल गए थे उन्हें राज्य सरकार ने 25,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से

Asian Games: Ankush Panghal ने मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का पहला पदक

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास