चुनाव के बाद आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख नेता अवकाश पर गए, मुख्यमंत्री रेड्डी यूरोप में मन रहे हैं छुट्टियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

अमरावती। आंध्र प्रदेश में जोर-शोर से चुनाव-प्रचार अभियान में भाग लेने के बाद राज्य के कुछ प्रमुख नेता इस समय अवकाश पर चले गए हैं, जहां वे आराम और सैर-सपाटा कर रहे हैं ताकि नये उत्साह के साथ फिर से राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले सके। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान हुआ था और देशभर में चार जून को मतगणना की जाएगी। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी 17 मई को परिवार के साथ विदेश दौरे पर रवाना हुए थे। 

जनसेना के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के संस्थापक और अभिनेता पवन कल्याण भी चुनाव के बाद विदेश चले गए। उन्होंने यात्रा का विवरण साझा करने से इनकार करते हुए बताया कि वह कुछ दिनों में वापस लौटेंगे। कल्याण ने पीथापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। नायडू के बेटे लोकेश भी अपने परिवार के साथ इस समय विदेश की यात्रा पर हैं। वह मंगलागिरी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, हालांकि 2019 वह इसी सीट से हार गए थे। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी गठबंधन की मदद के लिए तृणमूल की ज्यादा सीटों पर जीत जरूरी : Mamata Banerjee

वाईएसआरसीपी ने राज्य की सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच हुए सीट-बंटवारे के समझौते के तहत तेदेपा को 144 विधानसभा और 17 लोकसभा सीट आवंटित की गईं थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की छह और विधानसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ा। जनसेना ने दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

प्रमुख खबरें

Azerbaijan में भारतीय Ambassador Abhay Kumar ने राष्ट्रपति Ilham Aliyev को सौंपा परिचय पत्र

Royal Enfield ने पेश किया Classic 650 Hypershift एडिशन, 4.25 लाख रुपये है कीमत

CEC Gyanesh Kumar के कथित बचाव पर भड़कीं Congress और सपा, इस्तीफे की मांग

Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला