Congress शासन के दौरान हरियाणा में कई घोटाले हुए, भाजपा ने पारदर्शी प्रशासन दिया : धामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में हरियाणा में बड़े घोटाले होते थे जबकि भाजपा नीत सरकार ने पारदर्शी प्रशासन दिया है।

धामी ने रोहतक में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कांग्रेस के शासन के दौरान ‘‘कई घोटाले’’ हुए, लेकिन हरियाणा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पार्टी ने एक पारदर्शी प्रशासन दिया। उन्होंने दावा किया कि जहां कांग्रेस के शासनकाल में नौकरियां देने में भ्रष्टाचार और पक्षपात होता था, वहीं भाजपा सरकार पूरी तरह से योग्यता के आधार पर नौकरियां देती है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और इसके घटक दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जो पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन है, जिसमें नेताओं के लिए अपना परिवार पहले है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने अपनी पार्टियों को बचाने और अपने भ्रष्टाचार व घोटालों को छिपाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत हाथ मिलाया है। धामी ने दावा किया कि यह गठबंधन तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास करता है।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग