सुप्रीम कोर्ट के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 1 घंटे की देरी से शुरू होगी सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कई कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण शीर्ष अदालत की पीठें सोमवार सुबह अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से सुनवाई के लिए बैठेंगी। सूत्रों ने बताया कि कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं इसलिए न्यायाधीश अपने-अपने निवास स्थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालती कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि अदालती कक्षों के साथ ही समूचे न्यायालय परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है कि जो पीठें सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सुनवाई के लिए बैठती हैं वे सोमवार को एक घंटे की देरी से सुनवाई के लिए बैठेंगी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह