अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन के कारण कई ट्रेन निरस्त, कुछ को रोका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

लखनऊ। रक्षाकर्मियों की भर्ती संबंधी केंद्र की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई ट्रेन को रद्द कर दिया है तथा कुछ को रोकना पड़ा है। अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उत्तर प्रदेश के बलिया में यार्ड में खड़ी ट्रेन के एक खाली डिब्बे में आग लगा दी। पूर्वोत्तर रेलवे एनईआर के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने पीटीआई- को बताया कि, रेलवे स्टेशन के बाहर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के खाली डिब्बे में कुछ लोगों ने आग लगा दी, लेकिन आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: Agnipath scheme: अमित शाह बोले- आयु सीमा में वृद्धि से बड़ी संख्या में युवाओं को होगा लाभ

उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक ट्रेन को जगह-जगह रोका गया है और स्थिति सामन्य होने पर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। मालवीय के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे क्षेत्र में किसी ट्रेन में तोड़फोड़ की कोई खबर नही हैं। आंदोलन के कारण एक ट्रेन वाराणसी-पटना 03289 को रदद किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। चयन के लिए पात्रता उम्र साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन