'विराट-रोहित जैसे बहुत आएंगे, दूसरा MSD मिलना मुश्किल', इंडिया की हार के बाद गंभीर को आई धोनी की याद

By अंकित सिंह | Nov 11, 2022

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का विश्व कप का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। हार के बाद से लगातार टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है। इन सबके बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई है। गौतम गंभीर ने एक टीवी कार्यक्रम में बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगा। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए टी-20 विश्व कप, 50 ओवर का विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत की हार का पाकिस्तानी PM ने उड़ाया मजाक! प्रशंसकों ने दिया जोरदार जवाब

भारत का ‘मानमर्दन’ करके इंग्लैंड फाइनल में

स्टार बल्लेबाजों के बल्ले ऐन मौके पर खामोश रहे, गेंदबाजों को लय नहीं मिल सकी और आईसीसी टूर्नामेंटों में बड़े मैच हारने का भारत का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली दस विकेट से हार ने भारतीय टीम का 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने का सपना और दुनिया भर में करोड़ों भारतीयों का दिल भी तोड़ दिया। एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर के नाबाद अर्धशतकों और पहले विकेट के लिये 170 रन की रिकॉर्ड अटूट साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को दस विकेट से रौंदकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध