Maoist Commander Killed | झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में माओवादी कमांडर मारा गया, एक और भी हुआ घायल

By रेनू तिवारी | May 27, 2025

झारखंड सहित कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस वक्त नक्सलियों की शामत आयी हुई है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खात्में का जिम्मा उठा लिया है। पिछले दिनों भारी संख्या में नक्सलियों के ढेर होने की खबरें सामने आयी थी। अब नक्सली कमांडरे के भी मारे जाने की खबरें आ रही हैं। झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का एक कमांडर मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी एक अन्य माओवादी घायल हुआ है।

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) समेत कई हथियार बरामद किए गए। इसने बताया कि सोमवार देर रात मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच सीताचुआं इलाके के पास सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसे भी पढ़ें: Explained | मुंबई पुलिस ने क्यों की है एक्टर Dino Morea से पूछताछ! आखिर क्या है मीठी नदी सफाई घोटाला?

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाई एस रमेश ने कहा, ‘‘पलामू में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य का शव बरामद किया गया है। पहचान की प्रक्रिया जारी है।’’ बाद में, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह शव शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां का है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य माओवादी नितेश यादव को गोली लगी है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। रमेश ने हालांकि कहा कि इसकी अभी पुष्टि की जानी है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की