महाराष्ट्र सरकार के मराठा आरक्षण मामले को बंबई हाई कोर्ट में चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2018

मुंबई। बम्बई उच्च न्यायालय में सोमवार को याचिका दायर कर महाराष्ट्र सरकार के मराठा समुदाय के लोगों को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में 16 फीसदी आरक्षण देने के फैसले को चुनौती दी गयी है। याचिकाकर्ता जयश्री पाटिल की तरफ से पेश होने वाले अधिवक्ता जी सदावर्ते ने दावा किया कि राज्य सरकार का निर्णय उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है । शीर्ष अदालत का कहना है कि किसी भी राज्य में आरक्षण 50 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चुनावी वर्ष में भाजपा ने किया मराठाओं को खुश, दे दिया 16% आरक्षण

सदावर्ते संभवत: इस याचिका का मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन एच पाटिल और नयायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंड पीठ में छह दिसंबर को जिक्र करेंगे। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने 1 दिसंबर को उच्च न्यायालय में इस कानून को चुनौती की आशंका के मद्देनजर एक कैविएट याचिका दायर की थी। कैविएट में अदालत से यह गुजारिश की गयी थी कि महाराष्ट्र आरक्षण कानून पर राज्य सरकार का पक्ष जाने बिना किसी भी याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं किया जाए।

प्रमुख खबरें

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें खेल के हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन पर

अजीत डोभाल, रॉ चीफ, विक्रम यादव, गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या का क्या था सीक्रेट प्लान?

भारत का लक्ष्य महाशक्ति बनने का है, हम पैसे के लिए भीख मांगते फिर रहे, पाकिस्तानी सांसद ने संसद में उठाए सवाल

जल्द होगा ऐलान.. T20 World Cup की टीम के लिए अहमदाबाद में बैठक करेंगे भारतीय सेलेक्टर्स