Maratha Reservation Movement: हजारों समर्थकों के साथ जरांगे मुंबई के बाहरी इलाके में पहुंचे, पुलिस ने अनुमति देने से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2024

मराठा आरक्षण के लिये आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को नवी मुंबई पहुंचे। जरांगे और मराठा आरक्षण की मांग करने वाले अन्य कार्यकर्ता सुबह करीब पांच बजे मोटरसायकिल, कार, जीप, टेम्पो और ट्रक से मुंबई के बाहरी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) पहुंचे।

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, जरांगे अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए कुन्बी (अन्य पिछड़ा वर्ग) दर्जे की मांग कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर शहर में भूख हड़ताल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद जरांगे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह 26 जनवरी को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पहुंचेंगे।

जरांगे ने कहा कि मराठा आंदोलन से गणतंत्र दिवस पर होने वाला कोई भी कार्यक्रम बाधित नहीं होगा। मुंबई में आयोजकों ने घोषणा की कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजाद मैदान में झंडा फहराया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब तक 19 लोगों की हो चुकी है मौत, राज्य सरकार ने जारी किए सख्त दिशानिर्देश

Finland Universities Campus in India: जल्द ही भारत में कैंपस ओपन कर सकती हैं फिनलैंड की यूनिवर्सिटी, शुरू हो सकता है एक्सचेंज प्रोग्राम

Rekha Gupta ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, प्रदूषण को लेकर कर दिया बड़ा दावा

BMC Elections 2026: BJP शिवसेना की बैठक में हो गया फैसला, 150 सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति