मराठा युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, शोक जताने के लिए लातूर में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में आंदोलन कर रहे व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिसके बाद लातूर जिले में रविवार को सैकड़ों लोग यहां उसके गांव में शोक व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए।

दक्षिण मुंबई के पायधोनी इलाके में शनिवार को घूमते समय घोगरे को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, चिकित्सकों ने घोगरे को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जब घोगरे के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव ले जाया जा रहा था, तब मराठा समुदाय के एक बड़े समूह ने अहमदपुर में वाहन रोककर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संतप्त लोगों ने सरकार से मराठा आरक्षण के लंबित मुद्दे और घोगरे के असामयिक निधन पर ध्यान देने की मांग की। अहमदपुर की तहसीलदार उज्ज्वला पंगारकर ने शोक संतप्त लोगों से मुलाकात की और उन्हें आश्वास्त किया कि घोगरे के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सिफारिश की जाएगी।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार