32 साल के जाने-माने मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने ली अपनी जान, घर में फांसी लगाई

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2020

मुंबई। मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया। भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने भाकर और इचार ठरला पक्का जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

आपको बता दे  कि अभी देशभर में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लोगों में काफी अक्रोश हैं। लगातार सिनेमा जगत से आ रही बुरी खबरों से फैंस भी सहमम गये है। आखिर बॉलीवुड को किस की नजर लग गयी हैं। इस साल बॉलीवुड में अपने कई दिग्गज सितारों के खोया हैं। पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, जगदीप, कुमकुम जैसे सितारों को खो दिया हैं।  

प्रमुख खबरें

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट