8 मार्च का दिन समर्पित है दुनिया भर की महिलाओं को

By अमृता गोस्वामी | Mar 08, 2022

खेल, स्वास्थ्य, बिजनस, तकनीक, अंतरिक्ष, शिक्षा हो या धर्म और विज्ञान लगभग हर क्षेत्र में आज महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं, वह उन क्षेत्रों में भी सफल रही हैं जहां लोगों को उम्मीद नहीं थी की वे सफल हो पाएंगी। वैश्विक पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध ऐसी ही महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने तथा पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को सारी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च, 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में मनाया गया और साल 1921 में महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। दरअसल प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान 1917 में रूस की महिलाओं ने रूस के शासक से ब्रेड एंड पीस की मांग की थी। इसके लिए हजारों महिलाओं ने सेंट पीटर्सबर्ग में मार्च निकाला। इस आंदोलन ने सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और अंतरिम सरकार से रूस में जिस समय महिलाओं को वोट का अधिकार प्राप्त हुआ तब जूलियन कैलेंडर प्रचलन में था वहीं बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर चलता था।

जूलियन कैलेंडर में 1917 की वह तारीख 23 फरवरी थी वहीं ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च था, इसलिए पूरी दुनिया में महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें: सशक्तिकरण की बातें तो बहुत होती हैं पर महिलाएं आज भी संघर्षरत हैं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रत्येक वर्ष एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस साल 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ थीम यानी 'स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता जरूरी है' विषय पर मनाया जा रहा है। 

आज 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आइये जानते है दुनिया में उच्चतम पदों पर पहुंची कुछ उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति को पहचान दिलाई। विश्व की ऐसी ही प्रसिद्ध महिलाओं में शामिल है नाम कमला हैरिस, निर्मला सीतारमण, साई इंग वेन, जैसिंडा अर्डर्न, मेलिंडा गेट्स, इत्यादि महिलाओं के जिनके नाम से दुनिया की हर महिला गौरवांवित है।

- कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। 

- निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं जो भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री भी हैं। निर्मला सीतारमण जी भारत में रक्षा मंत्रालय का कार्य भी संभाल चुकी हैं। 

- साई इंग वेन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति हैं जिन्होंने साल 2020 में ऐतिहासिक जीत के साथ ताइवान की राष्ट्रपति का पद संभाला। वे किसी राजनीतिक परिवार से संबंधित न होते हुए भी एशियाई देशों की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष हैं। 

- जैसिंडा अर्डर्न न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हैं। साल 2008 में हुए आम चुनावों में जैसिंडा को सांसद के रूप में प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया। वहीं साल 2017 में वह न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी। 

- मेलिंडा गेट्स एक प्रमुख अमेरिकी व्यवसायी और समाजसेवी महिला हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट बॉब, माइक्रोसॉफ्ट इन्कार्टा और एक्सपिडिया कार्यक्रम के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर भी रहीं। 

आज 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सलाम है दुनिया भर की उन सभी महिलाओं को जो परिवार से लेकर समाज, देश और दुनिया की उन्नति के लिए अपनी पूरी मेहनत और लगन से हर महिला के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

- अमृता गोस्वामी

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल