Marco Rubio ने Mumbai में 26/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा प्रमुख से ली हमले की जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को मंगलवार को ताजमहल पैलेस होटल के सुरक्षा प्रमुख सुनील कुडियाडी ने होटल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी। रूबियो ने 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए छह अमेरिकियों सहित 166 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस होटल में बने 26/11 स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूबियो को बताया कि जिस समय यह आतंकी हमला हुआ था, उस समय कुडियाडी होटल में ही मौजूद थे।

वह बुधवार सुबह गुजरात के जामनगर के लिए रवाना होंगे। यह उनकी भारत यात्रा का दूसरा दिन होगा।

प्रमुख खबरें

विजयादशमी पर PM Modi ने की अपील, देशहित में राजनीतिक दल और संस्थाएं हों एकजुट

ऋतु बराला मामले में FIR दर्ज कराने को लेकर Jaipur Police कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना

K Annamalai ने Delhi Police की कार्रवाई को बताया गलत, कॉजपा के सवाल उठाने के अधिकार का किया समर्थन

रामलीला में Cockroach का पुतला जलाने पर AAP नेता Saurabh Bharadwaj ने दर्ज कराई शिकायत