Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत

By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि कच्चे तेल के आयात में विविधता लाने का भारत का कदम उसके अपने हितों से प्रेरित था, न कि अमेरिकी दबाव के कारण। भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए रुबियो ने 'इंडिया टुडे' के साथ एक विशेष साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया कि किसी एक आपूर्तिकर्ता पर बहुत अधिक निर्भर रहने से देश आपूर्ति में रुकावटों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। रुबियो ने कहा कि भारत ने अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाने की दिशा में वास्तविक प्रगति की है। ऐसा उसने किसी धमकी या इस तरह की किसी अन्य वजह से नहीं किया है।" यह मुद्दा भारत के लिए विशेष रूप से संवेदनशील है, क्योंकि रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मतभेद रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा

CISF में Constable और Head Constable स्तर पर 450 खिलाड़ियों की होगी भर्ती

आतंकवाद पर Pakistan और European Union के बीच इस्लामाबाद में 10वें दौर की वार्ता

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर