मैरिको फाउंडेशन सस्ते वेंटीलेटर के विकास के तीन नवाचारों की करेगा मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

नयी दिल्ली। मैरिको इनोवेशन फाउंडेशन (एमआईएफए) ने शनिवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी से उपजे संकट के बीच किफायती वेंटीलेटर के विकास के तीन नवाचारों कावित्त पोषण करेगा। एमआईएफ नई खोज करने वालों को व्यापार के अवसरों, व्यवसाय के संचालन और अन्य मार्गदर्शन संबंधी मदद करेगा, ताकि वे भारत में कहीं भी पहुंच सकें। फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि उसने नवाचार के जरिए कोविड-19 को हराने की चुनौती के तहत वेंटिलेटर तथा अन्य श्वसन समाधान के तहत तीन नवाचारों का चयन किया है और उन्हें 85 लाख रुपये अनुदान के तौर पर देने की पेशकश की है। वेंटिलेटर और अन्य श्वसन समाधान श्रेणी के तहत विजेता श्रीयाश इलेक्ट्रो मेडिकल्स, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज और नोका रोबोटिक्स हैं।

इसे भी पढ़ें: UP में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के चलते दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद, चौराहों पर पुलिस की टीमें तैनात

उन्होंने किफायती वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए अभिनव समाधान की खोज करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये के अनुदान की पेशकश की थी। बयान के मुताबिक इस चुनौती पर 20 दिनों में देश भर से 1,500 से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई। मैरिको के चेयरमैन और एमआईएफ के संस्थापक हर्ष मारिवाला ने पीटीआई-को बताया कि ये उपकरण समान फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध मौजूदा विकल्पों की तुलना में लगभग 20 से 30 फीसदी तक सस्ते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर