Polka Dot: Marilyn Monroe के 100 साल बाद भी ये रेट्रो फैशन क्यों बना युवाओं की LifeStyle?

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 02, 2026

कपड़ों का फैशन बदलता रहता है लेकिन कुछ ऐसे ट्रेंड्स भी है, जो सदाबहार बनें रहते हैं। पोल्का डॉट एक ऐसा ही फैशन ट्रेंड है। क्या आप जानते इसका चलन कब शुरु हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन पर उनकी स्टेटमेंट ड्रेस पोल्का डॉट याद आ रही है। आज भी यह युवाओं में काफी ट्रेंडिंग में है। गौरतलब है कि मुनरो ने साल 1955 फिल्म 'द सेवन इयर इच' में सफेद पोल्का डॉट की जो ड्रेस पहनी थी वह आज वापस चर्चा में है। यह फिल्म रेड कार्पेट से लेकर, कॉलेज, पार्टी और ऑफिस हर जगह छाई हुई है। लोग पोल्का डॉट की ड्रेसेज, साड़ी, फ्राक, स्कर्ट ट्रेंड कर रहे हैं। असल में ये रेट्रो फैशन अब बस स्टेटमेंट नहीं रह गया, बल्कि आज की लड़कियों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। 

जब अमेरिका के अलग-अलग शहरों में पोल्का क्लबों का विस्तार हुआ, तो उनके सदस्यों, विशेष रूप से महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए बिंदियों वाले आउटफिट को पहनना शुरू कर दिया। इन कपड़ों पर मौजूद बिंदियों के रंग अक्सर किसी खास क्लब की सदस्यता और उससे जुड़े होने का प्रतीक माने जाते थे। धीरे-धीरे पोल्का डॉट केवल एक फैशन पैटर्न नहीं रहा, बल्कि सामाजिक पहचान का माध्यम बन गया। आम लोगों के डेली पहनावे का भी यह लोकप्रिय हिस्सा बन गया।

फैशन एक्सपर्ट की बात करें तो बाजार में कई तरह की पोल्का डॉट्स के डिजाइन के कपड़े देखने को मिलेंगे। छोटे-बड़े पोल्का डॉट्स के ब्लाउज, मिनी ड्रेस, मिडी, फ्राक, साड़ी, शार्ट स्कर्ट, शर्ट आदि। पोल्का डॉट एक ऐसा डिजाइन है जिस कपड़े पर गोल घेरे होते हैं। इन में सबसे क्लासिक डिजाइन काले और सफेद, लाल और सफेद, नीले और सफेद हैं मिल जाएंगे।

पोल्का में इन रंगों का अच्छा मिलन लगता है

-गुलाबी और सफेद

-काला और लाल

-ग्रे और सफेद

-लाल और पीले

-काले और नारंगी

-पीला और सफेद

-गुलाबी और सुनहरा

-बैंगनी और सफेद।

 

पोल्का साड़ी

असल में पोल्का डॉट की साड़ी सैटिन क्रैप कपड़े में ज्यादा मिलती है। इस तरह की साड़ी लुक एलिगेंट बना देती हैं। इसमें कई सारे रंग आते हैं, जो हर किसी मौके पर बेस्ट है।

पोल्का डॉट ब्लाउज 

मार्केट में हाफ स्लीव और फुल स्लीव के पोल्का डॉट ब्लाउज देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के ब्लाउज आप साड़ी के साथ पहन सकते हैं। 

पोल्का डॉट 

सिर्फ डिजाइन में ट्रेडिशनल फैशन नहीं बल्कि नए लुक की ड्रेसेज, ऑफिस में पहनने के लिए कॉर्मल शर्ट, लान्ग ड्रेसेज, मिनी स्कर्ट पहन सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran आत्मसमर्पण करेगा, तब भी Media उसे जीत बताएगा..., ऐसा क्यों बोले Donald Trump

फिर दिमाग चलाएगा विजय सलगांवकर! Ajay Devgn की Drishyam 3 की शूटिंग खत्म, Grand Finale का इंतजार

Jairam Ramesh का हमला: RSS-backed Task Force से आदिवासी जमीन पर Corporate की नजर, Modani साम्राज्य को फायदा!

गर्मी में बच्चों के नखरों से परेशान Moms के लिए Sonnalli Seygall ने शेयर की Super Healthy Recipe