छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष पद से मरकाम हटाए गए, बैज को मिली जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2023

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को सांसद दीपक बैज को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। बस्तर से लोकसभा सदस्य बैज ने मोहन मरकाम का स्थान लिया है। मरकाम को पार्टी ने चुनाव से कुछ महीने पहले उस वक्त हटाया गया है जब सरकार और संगठन के बीच टकराव हुआ तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके बीच असहज रिश्तो की खबरें पिछले कुछ महीनों से लगातार आ रही थी। इस बदलाव से कुछ दिनों पहले ही टी एस सिंहदेव को राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

कुमारी शैलजा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद से उनके और मरकाम के बीच भी कुछ मौकों पर टकराव की स्थिति देखी गई।पिछले दिनों सैलजा ने मरकाम के एक फैसले को पलट दिया था और रवि घोष को पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव के रूप में बहाल कर दिया था। मरकाम जिस कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं वह बस्तर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिससे चुनकर वह लोकसभा पहुंचे।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार