टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर एक लाख करोड़ रुपये की कमी आयी। एचडीएफसी बैंक के एमकैप में सबसे ज्यादा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गयी है। एचडीएफसी बैंक के अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण घटा है। वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई है।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,198.62 करोड़ रुपये घटकर 6,50,446.47 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का एम-कैप 22,866.93 करोड़ रुपये गिरकर 2,67,265.32 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 15,624.6 करोड़ घटकर 2,98,413.27 करोड़ रुपये रह गया। इसी प्रकार, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,287.76 करोड़ रुपये कम होकर 4,20,774.52 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी का एमकैप 10,178.84 करोड़ रुपये गिरकर 3,41,349.33 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक फिसला

बजाज फाइनेंस का एम-कैप 9,437.91 करोड़ घटकर 2,26,309.37 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 824.08 करोड़ रुपये कम होकर 8,28,808.67 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8,236.49 करोड़ रुपये उछलकर 7,79,989.45 करोड़ रुपये और इंफोसिस का पूंजीकरण 4,681.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,40,704.24 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का एम-कैप 5,344.62 करोड़ रुपये चढ़कर 3,16,069.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स में 362 अंक की गिरावट, येस बैंक का शेयर 22 प्रतिशत गिरा

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान है। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,149.26 अंक यानी 2.96 प्रतिशत जबकि निफ्टी 337.65 अंक यानी 2.93 प्रतिशत गिरा।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील