सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 67,622 करोड़ की बढ़ोतरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2020

नयी दिल्ली। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 67,622.08 करोड़ रुपये का बढ़ोतरी हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीई बैंक रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी लाभ में रहीं जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लि., इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गयी। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले सप्ताह 28,183.55 करोड़ रुपये उछलकर 5,97,051.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,839.67 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,55,929.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल