सेंसेक्स की टॉप- 10 में सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.14 लाख करोड़ा रुपये घटा, जानिए पूरी डिटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

नयी दिल्ली,  सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,14,201.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.73 अंक या 0.86 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 34,785.7 करोड़ रुपये घटकर 4,59,121.88 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,891.57 करोड़ रुपये घटकर 7,93,855.60 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह एचडीएफसी के मूल्यांकन में 20,348.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,17,511.38 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 12,114.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 13,71,589.75 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,404.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,89,352.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में