शीर्ष दस में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.82 लाख करोड़ रुपये घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

नयी दिल्ली, सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,82,548.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा रहीं। बीते सप्ताह कोरोना वायरस की मार से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान यहां भी बीएसई सेंसेक्स 2,224.64 अंक या 7.46 प्रतिशत टूट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 61,614.15 करोड़ रुपये घटकर 6,20,794.53 करोड़ रुपये रह गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के आर्डर को भेजने का आग्रह किया

 इन्फोसिस के मूल्यांकन में 28,996.74 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,49,342.72 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 13,611.62 करोड़ रुपये घटकर 2,31,288.35 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,315.42 करोड़ रुपये बढ़कर 2,18,555.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत भी 8,050.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,83,499.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 2,873.37 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,66,210.02 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर