सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 67,843.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

इसे भी पढ़ें: मुंह पर मास्क और हाथों में रूमाल, नौकरी के पहले दिन अस्पताल की दीवार पर लटका मिला लड़की का शव, रेप-हत्या की पुष्टि नहीं हुई

अडाणी ग्रीन का बाजार मूल्यांकन 172.04 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,51,577.84 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट