शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण चार लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,04,068.05 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3,568.67 अंक या 12.93 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 89,383.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,883.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,754.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,820.17 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 47,485.86 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,13,695.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 41,839.09 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,62,633.62 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 36,352.48 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,21,789.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 35,515.68 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,66,804.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 35,082.62 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,785.84 करोड़ रुपये रहा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संकट के चलते घरेलू सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,162.54 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,183.72 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की बाजार हैसियत 22,210.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,71,553.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 9,280.64 करोड़ रुपये बढ़कर 2,27,836.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग