सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.34 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

नयी दिल्ली, सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,34,161.58 करोड़ रुपये का जोरदार उछाल आया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे अधिक लाभ में रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,478.38 अंक या 2.47 प्रतिशत चढ़ा। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,503.71 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 17,17,265.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 48,385.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 8,10,927.25 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह टीसीएस की बाजार हैसियत 42,317.15 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,68,245.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 21,125.41 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,91,426.13 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 18,650.77 करोड़ रुपये के लाभ से 5,69,511.37 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 15,127.22 करोड़ रुपये के उछाल से 4,53,593.38 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 10,291.28 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,72,686.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

सुबह उठते ही पानी पीने से बेहतर होगा Morning Hydration, थकान और सुस्ती होगी दूर

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका