उच्चतम स्तर पर खुला शेयर बाजार, 350 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान सेंसेक्स ने सर्वकालिक उच्च स्तर 52,957.13 को छुआ और खबर लिखे जाने तक 374.92 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 52,949.38 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 115.05 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 15,861.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त मारुति में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस लाल निशान में थे।

प्रमुख खबरें

अराजकता से नहीं Parliament से चलेगा देश, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर भड़की BJP

CEC Gyanesh Kumar पर Akhilesh Yadav हमलावर, कहा- जनता को रोकना BJP की बड़ी भूल होगी

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?