PM Modi के शपथ ग्रहण से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 696 अंक चढ़कर 75,078 पर खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

मुंबई। घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुनने के बीच लगातार दूसरे सत्र में बाजार में तेजी जारी रही। पिछले सत्र की तेजी को जारी रखते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 696.46 अंक चढ़कर 75,078.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 179.15 अंक की बढ़त के साथ 22,799.50 अंक पर रहा। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,656.26 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प