बाजार में जबरदस्त तेजी, एक बार फिर से सेंसेक्स 57 हजार के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की तेजी शुक्रवार को भी कायम रही और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 296.45 अंक बढ़कर 57,817.51 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.3 अंक उछलकर 17,344.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सन फार्मा, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, पॉवर ग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले लाल निशान में थे।

इसे भी पढ़ें: बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 57 हजार के पार;निफ्टी में भी तेजी

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और सियोल मध्य सत्र के सौदों में हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 701.67 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 57,521.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 206.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 17,245.05 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 743.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Jammu Border पर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश नाकाम, 8 करोड़ की Heroin जब्त

Middle East की बिसात पर Pakistan की बड़ी चाल, PM Shehbaz Sharif और MBS की मुलाकात पर दुनिया की नज़र

Bollywood Wrap Up | हाई-प्रोफाइल शादियाँ और गॉसिप | गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा | जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

हार्दिक पंड्या के खिलाफ दर्ज हुई FIR, तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप