छठे दिन भी बाजार भारी गिरावट में हुआ बंद,सारी निगाहें बजट पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

मुंबई। विदेशी बाजारों की गिरावट और विदेशी निवेशकों की निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा शेयर बाजार के निवेशकों को लुभाने में असफल रही। इसके चलते शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी बाजार भारी गिरावट में बंद हुए। तेज उथल-पुथल कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,285.77 अंक पर बंद हुआ। छह दिन में सेंसेक्स में 3,506.35 अंक यानी 7.04 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को सेंसेक्स में कारोबार के दौरान कुल मिला कर 1,263.20 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव आया। एनएसई का निफ्टी 182.95 अंक यानी 1.32 प्रतिशत कम होकर 13,634.60 अंक पर बंद हुआ। छह दिनों में एनएसई 1,010.10 अंक यानी 6.89 प्रतिशत गिर चुका है। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 के शेयर गिरावट में रहे। डॉ रेड्डीज, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, इंफोसिस, टीसीएस और बजाज फिनसर्व में 5.69 प्रतिशत तक की गिरावट रही। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें 5.44 प्रतिशत तक की तेजी रही।

इसे भी पढ़ें: भारत में ऐपल का कारोबार अभी भी अवसरों के मुकाबले काफी कम है: टिम कुक

अमेरिका और यूरोप में पुनरुद्धार की गति धीमी पड़ गयी है।’’ बीएसई के 19 में से 16 समूह गिरावट में रहे। दूरसंचार में 2.97 प्रतिशत, वाहन में 2.95 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी में 2.63 प्रतिशत और सूचना प्रौद्योगिकी में 2.48 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। इनमें क्रमश: 0.69 प्रतिशत और 0.25 प्रतिशत की गिरावट रही। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 3,712.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की। शुक्रवार को एशियाई बाजार भी गिरवट में रहे। एशियाई बाजारों में कई महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 72.96 पर बंद हुआ। कच्चा तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत बढ़कर 55.42 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र