Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रुपया शुक्रवार को 17 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.35 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.86 अंक टूटकर 84,968.80 अंक पर जबकि निफ्टी 121.40 अंक फिसलकर 25,925.55 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!