Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 92.00 पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

 रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 92.00 पर पहुंच गया। डॉलर की स्थिर मांग और वैश्विक स्तर पर सतर्कता के माहौल से घरेलू मुद्रा दबाव में रही।

रुपया बुधवार को 31 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 91.99 पर पहुंच गया था। इससे पहले रुपया 23 जनवरी को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 92 पर पहुंचा था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.16 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.67 अंक टूटकर 82,001.01 अंक पर जबकि निफ्टी 94.2 अंक फिसलकर 25,248.55 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.30 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 480.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Monsoon Fashion Hacks: अब बारिश में भी नहीं होंगे कपड़े खराब, अपनाएं ये 5 Easy Style Tips

America-Iran डील ने कैसे मचाई दलाल स्ट्रीट पर धूम? Sensex-Nifty में ऐतिहासिक तेजी की वजह जानें

Stanford में Sundar Pichai के भाषण में बवाल, Free Palestine के नारों के साथ छात्रों का वॉकआउट

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के आगे झुक गया America? Trump ने किया शांति समझौते का ऐलान, मगर Israel बोला Hezbollah पर हमले जारी रहेंगे