Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़कर 91.57 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़करअमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.57 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में गिरावट और भारत-यूरोपीय संघ के ऐतिहासिक व्यापार समझौते से रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.60 पर खुला। फिर कुछ बढ़त हासिल करते हुए 91.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 22 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.68 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.09 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.93 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Car Fire | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

Share Market Crash | शेयर बाजार में कोहराम! कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

अमेरिकी सेना में हड़कंप! ईरानी साइबर ग्रुप Handala ने लीक किए 2,000 से अधिक सैनिकों के नाम और पते

Iran का गुप्त हथियार! दुश्मनों को पड़ सकता है दिल का दौरा, Donald Trump के कांपने वाले हैं हाड़