Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

विदेशी पूंजी के प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.45 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कंपनियों के डॉलर में निवेश करने और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.53 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को 53 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.67 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.63 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 210.57 अंक चढ़कर 85,139.93 अंक पर जबकि निफ्टी 154.80 अंक की बढ़त के साथ 26,121.20 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत चढ़कर 60.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,830.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा