Market Update: रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। विदेशी पूंजी के नए प्रवाह से मिलने वाला समर्थन व्यापार समझौते की अनिश्चितता और जोखिम से बचने की धारणा से बेअसर हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.35 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत हुआ और 90.32 प्रति डॉला तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 90.38 तक भी पहुंचा था।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.41 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,171.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

चीन-पाकिस्तान की उड़ी रातों की नींद! भारत आ रहे हैं AI से लैस 114 सुपर राफेल, फ्रांस भारत को देगा ब्रह्मास्त्र बनाने की सीक्रेट तकनीक

बॉम्बे हाई कोर्ट की Salman Khan के पड़ोसी को नसीहत! सोशल मीडिया पर होने का मतलब यह नहीं कि किसी की मानहानि की जाए

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से बल्क में तेल खरीदने पर रोक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सफर कर रहे थे RSS प्रमुख मोहन भागवत