Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 89.90 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों की सुस्त शुरुआत के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.90 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय शेयर को बेचना जारी रखे हुए हैं जिससे पिछले कुछ महीनों में भारतीय रुपये पर दबाव पड़ रहा है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.75 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.27 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 188.31 अंक चढ़कर 84,863.39 अंक पर जबकि निफ्टी 80.70 अंक की बढ़त के साथ 26,009.55 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,844.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Banarasi Tissue Silk Saree Designs: Banarasi Tissue Silk का नया Trend, ये Saree Designs आपको देंगी सबसे हटकर Look

अपनी हरकतें सुधारें और राजनीति करना बंद करें...ईरान युद्ध पर बार-बार बोल रहे थे पोप लियो, भड़क गए ट्रंप

IPL 2026: रजत पाटीदार ने की एडल गिलक्रिस्ट के इस 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

Best Places To Visit In Auli: ये है India का Winter Wonderland Auli! Bucket List में शामिल करें ये 4 जगहें, भूल जाएंगे यूरोप