Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 89.97 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.97 पर आ गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा दबाव में रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.88 पर खुला। हालांकि बाद में फिसलकर 89.97 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के कारण रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.90 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 98.93 पर स्थिर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 78.84 अंक टूटकर 84,102.12 अंक पर जबकि निफ्टी 21.50 अंक फिसलकर 25,850.85 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.32 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,367.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

PoK के नजदीक China ने बना दी नई County Cenling, भारत को घेरने के लिए चली रणनीतिक चाल

Gujarat Local Body Elections: जनता उन्हें जवाब देगी जो गुजरातियों को मूर्ख समझते हैं, हर्ष संघवी का पलटवार

चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक? Coconut Oil में ये 2 चीजें मिलाकर देखें जबरदस्त Magic

Prabhasakshi NewsRoom: Noida में उग्र प्रदर्शन पर बोले CM Yogi, श्रमिकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए मगर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी