Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे चढ़कर 89.92 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे चढ़कर 89.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर खुला। फिर लगातार बढ़त हासिल करता हुआ 89.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.64 अंक टूटकर 84,909.30 अंक पर जबकि निफ्टी 42.35 अंक फिसलकर 26,128.90 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Pradeep Purnekar हत्याकांड में पूर्व महापौर Meenakshi Shinde ने खुद पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम